शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिससे आप दुनिया को बदल सकते हैं! नेल्सन मंडेला का यह कथन आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
क्या आप जानते हैं कि भारत में साक्षरता दर 77.7% है, लेकिन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आज भी एक चुनौती है? “पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे खराब” – यह कहावत हमारे बचपन में सुनी होगी।
मैंने इस लेख में Education Shayari in Hindi का अनमोल खजाना तैयार किया है जो न केवल शिक्षा के महत्व को दर्शाता है बल्कि हर छात्र, अध्यापक और अभिभावक को प्रेरित भी करता है!
चाहे आप शिक्षा पर दो लाइन शायरी खोज रहे हों या सफलता की प्रेरणा चाहते हों, यहां आपको वो सब कुछ मिलेगा जो आपके मन को प्रेरित करे। तो आइए, शिक्षा की शक्ति को महसूस करें इन खूबसूरत शायरियों के माध्यम से!
Contents
Education Shayari
ज्ञान की ज्योति जो जलाए
वह शिक्षा ही कहलाए
हर गली हर कोने में
यह नई राह दिखाए|
किताबों के पन्नों में छिपी है मंज़िल
जुनून से हर पन्ना पलटते रहो

सफलता की राह आसान नहीं
पर विश्वास के साथ चलते रहो|
हार मत मानो संघर्ष करते रहो
हर असफलता में सफलता ढूंढते रहो
जिंदगी एक किताब है हर दिन एक नया पन्ना
हौसलों से इसे भरते रहो|
अशिक्षित को शिक्षा दो
अज्ञानी को ज्ञान
शिक्षा से ही बन सकता हैं
मेरा भारत देश महान|
संग बड़े बचपन के साथी
कौन कहा कल जायेगा
स्कूल में जो संग बिताया
वक्त बहुत याद आएगा|
जो पढ़ाई से दूर भागते हैं
वो मंज़िल से दूर हो जाते हैं
जो दिल से पढ़ाई करते हैं
वो आसमान छू जाते हैं|
छात्र जीवन में मेहनत की जरूरत है
हर सफलता की यही पहली शर्त है
सपनों को सच में बदलने का यकीन रखो
मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहो|
शिक्षा का रास्ता कठिन सही
पर मेहनत से हर मंज़िल है हासिल होती
ज्ञान की धारा में जो बहता है
वो जीवन में कभी नहीं थकता|
वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे
इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे
कल क्या होगा कभी मत सोचो
क्या पता कल वक्त खुद अपनी तस्वीर बदल ले|
मेहनत की स्याही से लिखो
अपने सपनों की कहानी
पढ़ाई का दीपक जलेगा
तो हर जगह होगी रोशनी|
Success Education Shayari
सपनों की ऊंचाई को छूना है ज़रूरी
शिक्षा से मिलेगी हर मंज़िल की मंज़ूरी|
मेहनत के रास्ते पर जो चलते हैं
सफलता उनके कदमों से मिलती है|
ज्ञान का दीपक जलाए रखो
अंधेरों को हमेशा दूर भगाए रखो|
तालीम ही रोशनी है जो बढ़ाए कदम
मेहनत से हर सपना साकार करो हर दम|
सीखने का जज़्बा हो तो मंज़िल पास होगी
सफलता के हर दरवाज़े पर आपकी दस्तक होगी|
हर तालीम का मोती हमें तराशता है
सफलता का ताज वही पहनाता है|
ज्ञान ही असली शक्ति है इसे मत भूलना
मेहनत से बनेगी तुम्हारी एक अलग पहचान|
शिक्षा का दामन जो थाम लिया
सफलता ने कदमों को सलाम किया|
बड़े सपनों के लिए बड़ा हौसला चाहिए
शिक्षा का दीप जलाना कभी ना बुझाइए|
हर सवेरा एक नया सपना साथ लाता है
शिक्षा का दिया हर राह को रोशन कर जाता है|
सपनों को हकीकत में बदलने का नाम है शिक्षा
हर चुनौती को हराने का काम है शिक्षा|
Student Education Shayari
अगर तुम सूर्य की तरह चमकना चाहते हो
तो तुम्हे सबसे पहले सूर्य की तरह जलना होगा..!
जो मंजिलों को पाने की चाहत रखते है
वो समुन्द्रों पर भी पत्थरो के पुल बना देते है..!

रातों को जागना पड़ेगा मेहनत से दोस्ती करनी पड़ेगी
सफलता की चाह हो दिल में तो मुश्किलों से लड़ना पड़ेगा|
इम्तिहान का डर छोड़ दो खुद पर भरोसा कर लो
मेहनत का रंग जरूर दिखेगा बस खुद को मजबूत कर लो|
सोना तो चाहता हूँ मै भी आराम से
पर मेरे सपने मुझे सोने की इजाजत नही देते..!
किसी लक्ष्य को पाने के लिए इस हद तक मेहनत करो
कि किस्मत भी बोले ले-ले बेटा इसपे तेरा ही हक है..!
ना संघर्ष ना तकलीफ तो क्या मजा हैं जीने में
बड़े-बड़े तूफ़ान थम जाते हैं,
जब आग लगी हो सीने में..!
मंजिल उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती हैं
पंख से कुछ नही होता हौसलों से उड़ान होती है..!
बदल जाओ वक्त के साथ या वक्त बदलना सीखो
मजबूरियों को मत कोसो हर हाल में चलना सीखो..!
सुबह पढ़ो या रात को हमेशा दिल में रखो इस बात को
सफल बनाना है एक दिन अपने आप को..!
Short Education Shayari
शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं
ज्ञान से बढ़कर कोई वचन नहीं|
शिक्षा का दीपक जो जलता है
अज्ञान का अंधेरा वहीं मिटता है|
मेहनत इतनी करो की
किस्मत भी घुटने टेक दे..!
कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं
जीता वही जो डरा नहीं..!
जो मेहनत से पढ़ता है
उसका कद भी खूब बढ़ता है|
ज्ञान से जो मूरत गढ़ी जाती है
वो पूरे दुनिया में पूजी जाती है|
जहाँ ज्ञान है वहीं सुख हैं
बिना ज्ञान पूरा जीवन दुःख हैं|
शिक्षा वहीं जो इंसान को इंसान बनाये
व्यर्थ है वो शिक्षा जो आतंक फैलायें|
कीमत हर एक चीज की होती हैं
पर ज्ञान की कोई कीमत नही होती हैं|
दुल्हन वहीं जो पिया मन भाये
शिक्षा वहीं जो रोजगार दिलाये|
Read Also: Exam Shayari in Hindi 2025 – परीक्षा की शायरी
Education par Shayari
कर्तव्यों का बोध कराती
अधिकारों का ज्ञान

शिक्षा से ही मिल सकता हैं
सर्वोपरि सम्मान|
बहुत रंजिश है यहां लोगो के दरमियान
मुनासिब है हर शख्स को प्यार चाहिए
बहुत ऊँची है यहां मजहबों की दीवारें
इसे गिराने को शिक्षा का हथियार चाहिए|
शिक्षा ही वो माध्यम है जो
कर्तव्य मार्ग को बतलाती है
अच्छा कौन बुरा है कौन
इन सब का बोध कराती है|
माता-पिता का सपना
खूब पढ़े बच्चा अपना
शिक्षा अब बना व्यापार
गरीबों पर बढ़ा अत्याचार|
अब अपने फैसले मैं
अपने मन से लूँगा
जब तक पढ़ना चाहता हूँ
तब तक मैं खूब पढूंगा|
भले ही न सिर पर छत हो
या बगल में न हो बस्ता
पढ़ने का जूनून हो दिल में
तो जरूर निकलता है रस्ता|
कल का सपना आज बुनेगे
किस्मत पर ना भरोसा करेंगे
मंजिल अपनी आसान नही है
इसलिए हम भी शिक्षित बनेगे.!!
अनुभव का निर्माण
समय ही कर सकता है
शिक्षा तो केवल
इस्तेमाल करना सिखाती है..!
जिंदगी को सफलता
ऊंचाई पर ले जाने वाला
जो इत्र है एजुकेशन
ही मेरा सच्चा मित्र है..!
शिक्षा ही जिंदगी के नए रास्ते
और नई उम्मीद खोजती है
शिक्षा ही विद्यार्थी के जीवन को
कर्तव्य के मूल्यों पर तोलती है..!
Conclusion
शिक्षा मात्र किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है! हमने इस लेख में Education Shayari in Hindi के माध्यम से शिक्षा के हर पहलू को छुआ है – चाहे वो छात्रों की प्रेरणा हो, गुरुओं का सम्मान हो, या समाज में शिक्षा की भूमिका हो।
इन 101+ शायरियों के जरिए हमने शिक्षा के महत्व को न केवल समझा है बल्कि महसूस भी किया है। याद रखिए, शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को व्यक्तित्व देती है, समाज को दिशा देती है, और राष्ट्र को गौरव देती है! आप इन शायरियों को अपने जीवन में उतारें, बच्चों को प्रेरित करें, और शिक्षा के इस महान मिशन में अपना योगदान दें।
क्या आपके पास भी है कोई प्रेरणादायक शिक्षा शायरी? हमारे साथ कमेंट्स में जरूर शेयर करें! क्योंकि “शिक्षा से बेहतर कोई उपहार नहीं, और शिक्षित व्यक्ति से बेहतर कोई खजाना नहीं!”